
👁 10 views Views
हापुड़ देहात क्षेत्र में बाइक चोरी की वारदात बढ़ी
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर(ehapurnews.com): थाना हापुड़ देहात के अंतर्गत बढ़ रही बाइक चोरी घटनाओं से लोगों में रोष व्याप्त है।
मोहल्ला अंबेडकर नगर में बुधवार की मध्य रात्रि के करीब मकान के बाहर खड़ी बाइक बदमाश ले उड़े। पीड़ित रिंकू ने बताया कि भीम नगर पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर अंबेडकर नगर मोहल्ला स्थित है। परंतु पुलिस की निष्क्रियता के कारण रात में घर के बाहर से बदमाश उसकी बाइक ले उड़े।
बता दे की इससे 6 माह पहले रिंकू के पड़ोसी सब्जी विक्रेता रवि की भी बाइक चोरी चली गई थी और एक माह पहले सब्जी मंडी से भी एक बाइक चोरी गई थी। पुलिस जांच में जुटी है।
#Property में निवेश करने व किसी भी प्रकार का #Insurance कराने के लिए संपर्क करें: 7351777979




















