
👁 20 views Views
काठीखेड़ा नहर में मगरमच्छ दिखने से हड़कंप, ड्रोन से निगरानी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र के काठीखेड़ा स्थित नहर में मगरमच्छ दिखाई देने का मामला सामने आया है। मगरमच्छ दिखने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तलाश शुरू कर दी।
वन विभाग की टीम ने ड्रोन की मदद से नहर में मगरमच्छ की तलाश की। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में करीब चार मगरमच्छ देखे गए हैं। मगरमच्छों की मौजूदगी से आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है।
अपने भाई के लिए Handmade Premium Quality की राखी और गिफ्ट हैंम्पर खरीदें: 9953176364
ग्रुप से जुड़े
NEHA_VARSHNEY_GARG





















