
👁 7 views Views
रुपए मांगने पर बुजुर्ग को पीटा, तोड़े दांत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के नगलाबड़ गांव के रहने वाले जुनैद ने बताया कि उसका गांव में मेडिकल स्टोर है जहां उसके पिता प्रमोद बैठे हुए थे। इसी बीच गांव के रहने वाले मारूफ, कैफ, कादिर आए और उसके पिता से हुई का बंडल मांगने लगे। पिता ने रुई देने के बाद जब रुपए मांगे तो आरोपी नाराज हो गए और पिता के साथ मारपीट करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने बुजुर्ग की जमकर पिटाई की। इस दौरान बुजुर्ग फरमूद के दो दांत टूट गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)



















