
गाजियाबाद से हापुड़ होते हुए सीतापुर तक रेलवे लाइन बिछाने की तैयारी
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): गाजियाबाद से सीतापुर तक रेलवे लाइन बिछाने की तैयारी है। हापुड़ होते हुए यह लाइन बिछाई जाएगी जिसमें करीब 14,926 करोड़ रुपए खर्च होंगे। आरटीआई के जवाब में यह जानकारी मिली है। रेलवे लाइन बिछने से लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।
परियोजना का फाइनल सर्वे जारी है। 406 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन बिछाने की योजना अब सर्वे के चरण में पहुंच गई है। गाजियाबाद से सीतापुर के बीच रेलवे लाइन बिछने से आवागमन के लिए रेल का गलियारा तैयार होगा। हापुड़ के श्रीनगर निवासी सुमित अग्रवाल द्वारा मांगी गई सूचना के जवाब में उत्तर रेलवे मुरादाबाद के उपमुख्य अभियंता निर्माण कार्यालय ने परियोजना से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराई है।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*


















