
कांवड़ यात्रा में ओवरहाइट डीजे पर पुलिस ने रोका, ऊंचाई कराई कम
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के मुख्य चौराहे पर कांवड़ यात्रा में शामिल एक ओवरहाइट डीजे को पुलिस ने रोक लिया।
जानकारी के अनुसार डीजे, कैंटर पर निर्धारित मानकों से अधिक ऊंचाई पर लगाया गया था, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी।
सूचना मिलते ही सीओ अनीता चौहान, सीओ दीपक चतुर्वेदी और थाना प्रभारी प्रवीण कुमार मौके पर पहुंचे तथा डीजे संचालक को नियमों का पालन करने के निर्देश दिए।
पुलिस की मौजूदगी में डीजे की ऊंचाई को मौके पर ही कम कराया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी डीजे संचालकों को निर्धारित मानकों का पालन करना होगा।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)






















