
बाबूगढ़ में अजगर के बच्चों के मिलने का सिलसिला जारी, गली में घुसे तीसरे बच्चे को पकड़ा
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ में अजगर के बच्चों के निकलने का सिलसिला लगातार जारी है। बाबूगढ़ स्थित तालाब के आसपास अब तक अजगर के कई बच्चे दिखाई दे चुके हैं। इसी क्रम में अजगर का तीसरा बच्चा वार्ड नंबर चार स्थित राजेंद्र वाली गली में मिलने से मोहल्ले में हलचल मच गई।
अजगर के बच्चे को देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मोहल्लेवासियों ने सावधानी बरतते हुए अजगर के बच्चे को पकड़ लिया और बाद में उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। लगातार अजगर के बच्चों के मिलने से स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि तालाब के आसपास लगातार अजगर के बच्चे दिखाई दे रहे हैं। लोगों ने संबंधित विभाग से मामले का संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। संभावना है कि आसपास अजगर की और भी बच्चे हो सकते हैं।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365






















