
कांवड़ मार्ग पर निराश्रित गोवंशों का जमावड़ा, हादसे का खतरा बढ़ा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन की तैयारियों के बीच गढ़ रोड से एक चिंताजनक तस्वीर सामने आई है। कांवड़ मार्ग पर निराश्रित गोवंशों का जमावड़ा राहगीरों और कांवड़ियों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। सड़क पर गोवंशों के आने से यातायात प्रभावित हो रहा है और हादसे की आशंका भी बढ़ गई है।
तस्वीरें हापुड़ के गढ़ रोड की हैं, जहां कांवड़ मार्ग पर आवारा गोवंशों का झुंड नजर आ रहा है। सड़क पर गोवंशों के जमा होने से मार्ग बाधित हो रहा है। कांवड़ यात्रा के दौरान इस मार्ग पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की आवाजाही रहती है, ऐसे में सड़क पर निराश्रित गोवंशों की मौजूदगी सुरक्षा के लिहाज से गंभीर चिंता का विषय बनी हुई है। क्षेत्रवासियों ने उचित कार्रवाई की मांग की है।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788






















