
हापुड़ की रेलवे रोड पर अतिक्रमण हटाने के नाम पर नगर पालिका की खानापूर्ति
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ में नगर पालिका की अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई सवालों के घेरे में आ गई। रेलवे रोड पर नगर पालिका की टीम ने अतिक्रमण हटाने के नाम पर महज खानापूर्ति की। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों और नगरपालिका अधिकारियों के बीच नोकझोंक भी देखने को मिली।
नगरपालिका के राजस्व निरीक्षक सुनील कुमार और दुकानदारों के बीच कार्रवाई को लेकर तीखी बहस हुई। चर्चा है कि सड़क और फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को पूरी तरह हटाने के बजाय औपचारिकता पूरी कर टीम वापस लौट गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे रोड पर लगातार अतिक्रमण के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी होती है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर अतिक्रमण के खिलाफ नगरपालिका की कार्रवाई कब तक सिर्फ खानापूर्ति तक सीमित रहेगी।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069






















