
बाबूगढ़ की छपकोली नहर में मगरमच्छ का बच्चा मिलने से हड़कंप
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र की छपकोली नहर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नहर में करीब तीन फीट लंबा मगरमच्छ का बच्चा दिखाई दिया।
मगरमच्छ के बच्चे की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग के डिप्टी रेंजर जगपाल सिंह भी मौके पर मौजूद रहे और रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी की।
टीम ने मगरमच्छ के बच्चे को सुरक्षित तरीके से पानी की ओर ले जाने की कोशिश की। फिलहाल वन विभाग की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है।
नहर में मगरमच्छ का बच्चा मिलने के बाद आसपास के लोगों में भी कौतूहल और चिंता का माहौल है। वन विभाग की टीम द्वारा पूरे मामले पर नजर रखी जा रही है और मगरमच्छ को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का प्रयास जारी है।
#Property में निवेश करने व किसी भी प्रकार का #Insurance कराने के लिए संपर्क करें: 7351777979






















