
👁 23 views Views
पिलखुवा के मुख्य बाजार में दो सांडों का तांडव, सड़क पर मचा हड़कंप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के मुख्य बाजार से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जहां बीच सड़क दो सांड आपस में भिड़ गए।
दोनों सांडों के बीच काफी देर तक जमकर लड़ाई होती रही। सड़क पर सांडों का तांडव देखकर आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि दोनों सांडों की लड़ाई की चपेट में कई वाहन भी आ गए, जिससे वाहनों को नुकसान पहुंचा।
इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। व्यस्त बाजार में बीच सड़क हुई इस लड़ाई ने लोगों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559






















