
कांवड़ियों पर 10 अगस्त को हेलीकाप्टर से होगी पुष्पा वर्षा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ जिला प्रशासन व पुलिस आगामी 10 अगस्त को बृजघाट व कांवड़ मार्गो पर कांवड़ियों पर हेलीकाप्टरे से पुष्प वर्षा करेंगे।
हापुड़ में हेलीकॉप्टर से कांविड़यों के ऊपर फूलों से वर्षा की जाएगी। इसके लिए दस अगस्त को सरकारी हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराया जाएगा। डीएम कविता मीना व एसपी कुंवर ज्ञानेंजय सिंह कांवड़ियों पर बृजघाट में फूलों की वर्षा करेंगे।
हरिद्वार और ब्रजघाट से जल उठाकर हापुड़ से अपने गंतव्य को जाने वाले कांवड़ियों पर इस बार भी पुष्प वर्षा करने की तैयारी है। शासन द्वारा कांवड़ियों पर फूल बरसाने के लिए मंडल को एक हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराया गया है, ताकि कांवड़ियों पर फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया जा सकें। हापुड़ दस अगस्त को हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों के ऊपर फूल बरसाए जाएंगे।
अपने भाई के लिए Handmade Premium Quality की राखी और गिफ्ट हैंम्पर खरीदें: 9953176364
ग्रुप से जुड़े
NEHA_VARSHNEY_GARG






















