
👁 89 views Views
हापुड़ रेलवे रोड पर प्रॉपर्टी की खरीद बेच में भारी मुनाफा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ का रेलवे रोड एक ऐसा माल रोड बना है जहां प्रॉपर्टी का कारोबार कामधेनु साबित हो रहा है और रेट आसमान छू रहे हैं। रेलवे रोड पर प्रॉपर्टी के कारोबार में भारी मुनाफा मिलने के पीछे बस एक ही कारण बताया जा रहा है ज्वेलरी कारोबारी का झुकाव इस और होना।
सूत्रों के अनुसार रेलवे रोड पर प्रकाश नगर के निकट कारोबारी ने कई माह पहले एक प्लॉट 20 करोड रुपए में खरीदा था जो अब बिक्री के बाजार में सौदा घूम रहा है। बताते हैं कि कारोबारी 25 करोड रुपए मांग रहा है। इतना मुनाफा तो किसी भी कारोबार में दिखाई नहीं दे रहा है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010





















