
स्तनपान सप्ताह का भव्य समापन समारोह एवं पोस्ट ग्रेजुएट क्विज प्रतियोगिता आयोजित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):बाल रोग विभाग द्वारा आयोजित विश्व स्तनपान सप्ताह 2026 का आज उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय समापन समारोह आयोजित किया गया। सप्ताह भर चले विभिन्न जागरूकता एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों का समापन आज बाल रोग एवं स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के रेजिडेंट्स के लिए आयोजित रोमांचक पोस्ट ग्रेजुएट क्विज प्रतियोगिता के साथ हुआ।
क्विज प्रतियोगिता में बाल रोग एवं स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के पोस्ट ग्रेजुएट रेजिडेंट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में स्तनपान, नवजात शिशु देखभाल, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा क्लिनिकल ज्ञान से संबंधित प्रश्नों के माध्यम से प्रतिभागियों के ज्ञान एवं त्वरित निर्णय क्षमता की परख की गई। विभिन्न राउंड्स ने कार्यक्रम को अत्यंत रोचक एवं प्रतिस्पर्धात्मक बना दिया और उपस्थित दर्शकों ने भी इसका भरपूर आनंद लिया।
समारोह के दौरान पिछले दो दिनों में आयोजित स्तनपान सप्ताह की विभिन्न गतिविधियों की झलकियाँ भी प्रस्तुत की गईं। सप्ताह के दौरान विद्यार्थियों एवं स्टाफ द्वारा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम, स्किट/रोल प्ले, पोस्टर प्रस्तुति एवं शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से स्तनपान के महत्व, इसके लाभ तथा शिशु एवं मातृ स्वास्थ्य में इसकी भूमिका के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर स्तनपान सप्ताह के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों के विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण एवं समारोह में प्रो-वाइस चांसलर डॉ. रुपाली शर्मा, विभागाध्यक्ष, प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग, डॉ प्रदीप गर्ग, डॉ सुरेन्द्र कुमार, डॉ शरद गोयल तथा विभागाध्यक्ष, बाल रोग विभाग, डॉ. अंशुमान सर की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों द्वारा विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर उनके उत्साह एवं प्रतिभागिता की सराहना की गई।
कार्यक्रम में अंडरग्रेजुएट छात्र-छात्राओं, रेजिडेंट्स एवं नर्सिंग स्टाफ की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। सभी ने पूरे सप्ताह आयोजित कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता करते हुए स्तनपान के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
समारोह के अंत में बाल रोग विभाग की प्रोफेसर डॉ. श्वेता सिंह द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी वरिष्ठ अधिकारियों, चिकित्सकों, रेजिडेंट्स, अंडरग्रेजुएट विद्यार्थियों एवं नर्सिंग स्टाफ का आभार व्यक्त किया।
इस प्रकार, ज्ञान, जागरूकता और उत्साह से परिपूर्ण विश्व स्तनपान सप्ताह 2026 का सफलतापूर्वक समापन हुआ तथा कार्यक्रम ने “स्तनपान—शिशु के स्वस्थ भविष्य की मजबूत नींव” के संदेश को प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.Contact us on : 7037494586






















