
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की गढ़ शाखा में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर खाता खोलने वाले तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। शाखा प्रबंधक आकाश जैन की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
आकाश जैन ने बताया कि शाखा में सागर निवासी दौताई, गढ़मुक्तेश्वर, पुष्पेंद्र कुमार निवासी गांव बदरखा और नीलम निवासी दौताई, गढ़मुक्तेश्वर के नाम से खाते खोले गए थे। इनमें से पुष्पेंद्र कुमार और नीलम के नाम से खाते खोले गए थे। पुष्पेंद्र कुमार और नीलम के खातों में अवैध रूप यह जमा होने के कारण दोनों खाते फ्रीज हो गए। इसके बाद बैंक स्तर से खाताधारकों के पते का सत्यापन कराया गया और अभी की जांच के दौरान संबंधित पते पर दोनों खाताधारकों के नाम पते का कोई व्यक्ति निवास करता हुआ नहीं मिला। धोखाधड़ी कर फर्जी पते व आईडी उपलब्ध कराकर बैंक में खाते खुलवाए थे। बैंक की ओर से मामले को गंभीर मानते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया है
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788






















