
25 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में तत्कालीन इंस्पेक्टर पर विभागीय कार्रवाई शुरू
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में 25 साल पुराने बहुत चर्चित तिहरे हत्याकांड और उससे जुड़े दूसरे हत्याकांड की जांच में विभागीय जांच शुरू हो गई है जिसके तहत तत्कालीन थाना प्रभारी एवं विवेचक रहे सेवानिवृत्ति इंस्पेक्टर पूरन सिंह मेहरा के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू हो चुकी है। सर्वोच्च न्यायालय के 20 जुलाई 2026 के आदेश के अनुपालन में उत्तर प्रदेश सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय में अनुपालन शपथ पत्र दाखिल करते हुए तत्कालीन थाना प्रभारी एवं विवेचन रहे सेवानिवृत्ति इंस्पेक्टर पूरन सिंह मेहरा के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि 24 जुलाई 2001 को पिलखुवा में राजेंद्र प्रसाद गर्ग की पुत्रवधू सीमा और दो मासूम बच्चों की गला रेत कर हत्या का मामला सामने आया था जिसमें तत्कालीन पुलिस ने कई आरोपियों के विरुद्ध आरोप पत्र दाखिल किए थे। बाद में मुख्य आरोपीय नितिन गर्ग की जमानत पर रिहाई के बाद 16 जुलाई 2002 को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या की गई थी। इस संबंध में बाद में मुकदमा दर्ज हुआ। इसके बाद नितिन गर्ग की मां की याचिका पर सर्वोच्च न्यायालय ने स्वतंत्र जांच के लिए एसआईटी गठित की थी। इसके आधार पर सीबीआई जांच और अब विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हुई है। याची के पक्ष का आरोप है कि विवेचक की गलती के कारण वास्तविक हत्यारों को आज तक पकड़ा ही नहीं जा सका है। उनका नाम तक विवेचना में शामिल नहीं किया गया है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365






















