
तालाब की सफाई को लेकर ग्रामीणों ने उठाई आवाज, तीन वर्षों से सफाई नहीं होने का आरोप
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिखेड़ा में तालाब की सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के तालाब की पिछले तीन वर्षों से सफाई नहीं कराई गई, जिसके चलते तालाब गंदगी और जलभराव की समस्या से जूझ रहा है।
ग्रामीणों के मुताबिक बरसात के दिनों में तालाब में पानी भर जाने के कारण आसपास के रास्तों पर भी जलभराव की स्थिति बन जाती है। इससे गांव के लोगों के साथ-साथ आने-जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
ग्रामीणों का कहना है कि तालाब की नियमित सफाई और जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। बरसात के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है तथा लोगों को रास्ते से निकलने में दिक्कत होती है।
ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत और संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि तालाब की तत्काल सफाई कराई जाए, जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त की जाए और भविष्य में नियमित रूप से तालाब की सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि बरसात के दौरान ग्रामीणों को जलभराव और आने-जाने की समस्या से राहत मिल सके।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216






















