
👁 17 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर स्थित अरासा होटल के पास मंगलवार की देर रात पैदल हाईवे पार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में 42 वर्षीय प्रेमगिरी निवासी लक्ष्मी मार्केट मुनिरका चौधरी की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह अविवाहित थे और करीब दो माह से लापता थे। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस को मृतक की जेब से आधार कार्ड, पैन कार्ड, नगदी आदि दस्तावेज बरामद किए हैं।




















