
👁 6 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): खनन विभाग ने अवैध खनन में लिप्त खनन माफिया के खिलाफ शिकंजा कसने के लिए कड़े कदम उठाए हैं। अवैध खनन में संलिप्तता पाए जाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इसके साथ ही खनन में प्रयुक्त बुलडोजर पकड़े जाने पर भी पांच लाख का जुर्माना लगेगा। जिला खनन अधिकारी प्रशांत कुमार ने स्पष्ट कर दिया है कि अवैध खनन बर्दाश्त नहीं होगा। अब कड़ी और नियम अनुसार कार्यवाही त्वरित की जाएगी।




















