
👁 32 views Views
जिलाधिकारी ने नगर पालिकाओं द्वारा स्थापित आदर्श कांवड़ शिविरों का किया निरीक्षण
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):सावन माह में कांवड़ यात्रा को सुगम एवं सुरक्षित बनाने के लिए जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना द्वारा गुरुवार को जनपद की नगर पालिकाओं द्वारा स्थापित आदर्श कांवड़ शिविरों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने शिविरों में कांवड़ियों के लिए उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने नगर पालिका अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविरों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। कांवड़ियों की सेवा में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। शिवरो में कांवड़ियों को सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559





















