
हापुड़ में खूब बिक रहा है मिलावटी बेसन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): चावल के आटे से नकली हल्दी पाउडर तैयार करने की खबर सोशल मीडिया पर खूब प्रसारित हो रही है परंतु हापुड़ तो इससे भी आगे निकल गया है। हापुड़ में हल्दी, धनिया, मिर्च आदि में चावल के आटे की तो मिलावट हो रही है, परंतु मिलावटी बेसन का धंधा खूब तेजी से आगे बढ़ रहा है।
पहले तो बेसन में 60% तक चावल की मिलावट हो रही थी परंतु बाजार में कंपटीशन इतना है कि इस मिलावट को 70-80 प्रतिशत तक कर दिया है। मिलावटी बेसन को पकौड़ी बनाने वाले, घटिया बेसन की नमकीन बनाने वाले खूब खरीद रहे हैं। बताते हैं कि चावल के आटे की मिलावट वाला बेसन पकौड़ी व नमकीन में करारापन ला देता है जिससे ग्राहक खूब चाव से खाते हैं।
हापुड़ में तैयार मिलावटी बेसन शहर, गांव व कस्बों में सप्लाई किया जाता है जहां से उपभोक्ता खरीदता है। मिलावटी हल्दी, धनिया व मिर्च भी खूब बिक रही है नागरिकों ने मिलावट खोरों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068





















