
अवैध पार्किंग बंद होने से तीमारदार खुश
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के गढ़ रोड पर स्थित सरकारी अस्पताल में संचालित अवैध पार्किंग को सीएमओ ने बंद कर दिया और चेतावनी दी कि यदि रोगियों व तीमारदारों से ऐसा फिर प्रयास किया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
गढ़ रोड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीज की पर्ची ₹1 रुपए में बनती है जबकि उसके तीमारदार से बाइक, स्कूटी आदि खड़ा करने का ₹10 रुपए शुल्क वसूला जाता था जिससे लोगों में रोष व्याप्त था।
सरकारी अस्पताल में अवैध पार्किंग के संचालन की खबर मीडिया में सुर्खियां बनी तो सीएमओ ने तुरंत संज्ञान लिया और मौके पर पहुंच कर पार्किंग को बंद कर दिया जिससे लोगों ने राहत महसूस की है।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com





















