
सर छोटू राम इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी व CCS विश्विद्यालय के निदेशक ने जे०एम०एस० ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस हापुड़ में ओरिएंटेशन कम इंडक्शन का किया उद्घाटन
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): स्थानीय जे०एम०एस० ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस हापुड़ के तत्त्वावधान में ओरिएंटेशन श्रृंखला के द्वितीय फेज में प्रोफेशनल प्रोग्राम (बी०बी०ए०) के सात दिवसीय ओरिएंटेशन कम इंडक्शन कार्यक्रम का उद्धघाटन को जे०एम०एस० ग्रुप के सचिव डॉ० रोहन सिंघल, मेनेजिंग डायरेक्टर डॉ० आयुष सिंघल, महानिदेशक प्रोफेसर डॉ० सुभाष गौतम व् जे०एम०एस० वर्ल्ड स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ० निधि मलिक, जे०एम०एस० ग्रुप के प्राचार्य डॉ० धीरज सैनी तथा कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि एवं वक्ता सर छोटू राम इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, चौ० चरण सिंह विश्विद्यालय, मेरठ के निदेशक प्रोफेसर डॉ० नीरज सिंघल जी ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करते हुए किया।
संस्थान के सचिव डॉ० रोहन सिंघल ने अपने व्याख्यान मे सभी नवप्रेषित छात्र छात्राओ को शुभकामनाये देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभाशीष आशीर्वाद दिया तथा अपने व्याख्यान में बताया कि यह समारोह छात्र-छात्राओ के लिए एक नई शुरुआत हैं, जिसमें उन्हें न केवल अकादमिक रूप से बल्कि व्यक्तिगत विकास के लिए भी तैयार किया जाएगा। यह पहल छात्र-छात्राओ को एक सकारात्मक और सहयोगी वातावरण में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी। तथा यह भी आश्वस्त किया की छात्र-छात्राओ के ज्ञान को बढ़ाने के लिए संस्थान हमेशा विषय विशेषज्ञों द्वारा अतिथि व्याख्यान आदि का आयोजन मैनेजमेंट विभाग के लिए हमेशा भविष्य में मील का पत्थर साबित होगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता सर छोटू राम इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, चौ० चरण सिंह विश्विद्यालय, मेरठ के निदेशक प्रोफेसर डॉ० नीरज सिंघल ने अपने व्याख्यान में कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण में छात्रों को केवल अकादमिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि व्यावहारिक सोच, नेतृत्व क्षमता और नैतिक मूल्यों की भी आवश्यकता है। छात्र-छात्राओं को अंतरराष्ट्रीय व्यापार, ग्लोबल मार्केटिंग, डिजिटल बिजनेस जैसे विषयों की जानकारी देकर एक बेहतर करियर की दिशा खोलते हैं, और देश की प्रगति में भी ठोस योगदान देते हैं। बी०बी०ए० के युवाओं में उद्यमिता की भावना को विकसित करते हैं, जिससे वे भविष्य में नौकरियों के खोजकर्ता नहीं, बल्कि अवसरों के निर्माता बन सकते हैं। उनके वक्तव्य ने छात्र- छात्राओं को न केवल पाठ्यक्रम की उपयोगिता समझाने का कार्य किया, बल्कि उन्हें अपने करियर के प्रति जागरूक करते हुए अच्छे मैनेजमेंट की भूमिका अदा करने को प्रेरित किया।
संस्थान के महानिदेशक प्रोफेसर डॉ० सुभाष गौतम ने सात दिवसीय ओरिएंटेशन कम इंडक्शन कार्यक्रम का स्वागत संबोधन किया और इसे नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए “वरदान” बताया। उन्होंने कहा कि वैश्विक व्यापार परिदृश्य बहुआयामी और तकनीक-प्रभावित हो चुका है, जहाँ केवल अकादमिक प्रदर्शन पर्याप्त नहीं है। विद्यार्थियों को डेटा एनालिटिक्स, डिजिटल मार्केटिंग, फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी और अनुसंधान जैसे क्षेत्रों में दक्षता हासिल करनी चाहिए।
साथ ही नवाचार, सामाजिक जिम्मेदारी और वैश्विक दृष्टिकोण अपनाकर वे देश की विकास यात्रा के मजबूत स्तंभ बन सकते हैं। संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को 21वीं सदी के प्रबंधन और वाणिज्य के मूल्यों व संभावनाओं से परिचित कराना है।
बी०बी०ए० विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर निमिश गोयल एवं डॉ० दीपक ने संस्थान और पाठ्यक्रम से संबंधित सभी अकादमिक गतिविधियों, सिलेबस तथा विश्वविद्यालय की मूल्यांकन योजना पर विस्तृत प्रस्तुति दी। परीक्षा प्रभारी एवं एंटी-रैगिंग प्रभारी श्री अंकित नगर ने समूह की प्रशासनिक गतिविधियों की समीक्षा की। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट हेड पुनीत शर्मा ने संस्थान के प्लेसमेंट रिकॉर्ड तथा विभिन्न कंपनियों के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की।
कार्यक्रम के समापन पर डॉ० धीरज सैनी ने सभी गणमान्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान के सभी प्राचार्यों, प्राध्यापकों एवं स्टाफ का पूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन जे०एम०एस० ग्रुप की प्राध्यापिका स्वेता वर्मा ने किया। संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी पवन शर्मा तथा सांस्कृतिक समिति की अध्यक्ष अंकिता शर्मा का योगदान सराहनीय रहा।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365





















