
नकली पनीर से हो रहे हैं किडनी व लिवर फेल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में छोटे-छोटे ठिकानों से पनीर खरीद कर खाने वालों अब सावधान होने की जरूरत है क्योंकि आप पनीर नहीं जहर खाकर कैंसर, किडनी फेल, लिवर फेल जैसी गंभीर बीमारियों को न्योता देकर अपनी उम्र को कम कर रहे हैं।
जनपद हापुड़ सिंथेटिक पनीर की खपत की मंडी बन गया है यही कारण है कि जनपद हापुड़ के अनेक गांव रामपुर पसवाड़ा, रसूलपुर अल्लाहबख्शपुर, शेखपुर खिचरा, टोडलपुर आदि में नकली पनीर की भट्टियां धधक रही हैं। इसे अतिरिक्त मसूरी के गांव नाहल से भी नकली पनीर हापुड़ आ रहा है। सिंथेटिक पनीर के निर्माता नीले ड्रम में पनीर लेकर अनेक वाहनों से हापुड़ पहुंचते हैं और छोटे-छोटे ठिकानों पर तथा फुटपाथ पर पनीर बेचने वालों को सप्लाई करके चले जाते हैं। फुटकर में ₹250 रुपए किलो पनीर बेचते हैं। नकली पनीर के धंधे में लिप्त लोगों ने इतना धन कमाया है कि अब वह लग्जरी लाइफ जी रहे हैं।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम समय-समय पर नकली पनीर निर्माता व विक्रेताओं के ठिकानों पर छापामारी करके नमूने लेकर जांच को भेजती है। गत एक वर्ष में खाद्य टीम द्वारा लिए गए पनीर के सभी नमूने अधो मानक पाए गए हैं जिन पर भारी अर्थदंड लगाया गया है फिर भी धंधेबाज नकली पनीर के धंधे में लगे हैं। जनपद हापुड़ के शहरी व ग्रामीण इलाकों तथा कस्बों में सैकड़ो ऐसे ठिकाने हैं जहां नकली पनीर बिकता है। लोग नकली पनीर खाने से बचे इसके लिए जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है।
अपने भाई के लिए Handmade Premium Quality की राखी और गिफ्ट हैंम्पर खरीदें: 9953176364
ग्रुप से जुड़े
NEHA_VARSHNEY_GARG





















