
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): पश्चिमी उत्तर प्रदेश का जनपद हापुड़, खराब गुणवत्ता का पनीर बनाने व बेचने का अड्डा बन चुका है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अब जनपद हापुड़ के हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित रमेश पनीर भंडार पर छापामार कार्रवाई कर खराब गुणवत्ता का पनीर बरामद कर उसे नष्ट कराया है। खाद्य सुरक्षा आयुक्त द्वितीय चंद्रशेखर मिश्र ने बताया कि यह पनीर संभावली के गांव टोडलपुर से सप्लाई किया गया है। जांच में पता चला कि लंबे समय से खराब गुणवत्ता का पनीर हापुड़ के प्रमुख बाजार में बेचा जाता था। दुकानदार मुनाफे के लालच में लोगों के स्वास्थ्य के साथ समझौता कर ग्राहकों को यह पनीर उपलब्ध करा रहे थे। वहीं जांच में उन दुकानदारों के नाम भी प्रकाश में आए हैं जो लोगों को खराब गुणवत्ता का पनीर बेच रहे हैं।
बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम हापुड़ की दिल्ली रोड पर पहुंची जहां उसने रमेश पनीर भंडार पर छापामार कार्रवाई की। रमेश पनीर भंडार के यहां एक पिकअप में लाए गए पनीर को टीम ने संग्रहित कर लिया। इसके नमूने लेकर जांच को भेज और दो कुंतल पनीर नष्ट कराया। यह पनीर सिंभावली के टोडलपुर में तैयार किया गया था। फिलहाल विभाग ने पनीर नष्ट करा दिया है और दुकानदार को चेतावनी दी है कि खराब पनीर की बिक्री न करें। वही टोडलपुर में पनीर बनाने वाला प्रतिष्ठान भी विभाग की रडार पर है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068





















