
कोल्हू से तार व बैटरी चोरी करने वाला आरोपी हिरासत में
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र में कोल्हू संचालक ने युवक पर तार और बैटरी चोरी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
नयाबास गांव निवासी दिनेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि नहर रेगुलेटर के पास उनका कोल्हू बंद पड़ा है। रविवार को सिखेड़ा निवासी नीटू कोल्हू परिसर में घुस गया और बिजली के तारों के साथ सीसीटीवी कैमरे के तार भी काट कर चोरी कर लिए। चोरी करते हुए समय उसे गांव के लोगों ने देख लिया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है जिससे पुलिस ने तार और बैटरी भी बरामद की है।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.Contact us on : 7037494586





















