
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के न्यू कासिमपुरा, गोल मार्केट, जवाहरगंज, आर्य नगर आदि इलाकों में मंगलवार को आई तेज बारिश के दौरान जल भराव की स्थिति पैदा हो गई। इस दौरान कहीं एक फीट तो कहीं ढाई फीट तक पानी भर गया। आने-जाने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा जिन्होंने मांग की है कि नगरपालिका परिषद हापुड़ समय-समय पर सफाई करें जिससे जल भराव की समस्या को रोका जा सके। बारिश ने नगर पालिका परिषद हापुड़ की पोल खोल कर रख दी। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों की लापरवाही का मंजर आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
हापुड़ में मंगलवार से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला कुछ दिनों तक जारी रहेगा। मंगलवार को तेज बारिश के दौरान हापुड़ की मीनाक्षी रोड, न्यू कासिमपुरा, कासिमपुर, गोल मार्केट, अतरपुरा चौराहा, आर्य नगर, जवाहरगंज, रेलवे रोड आदि ने तालाब का रूप ले लिया जिसकी वजह से स्थानीय व्यापार चौपट हो गया। व्यापारियों, राहगीरों, क्षेत्र वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।




















