
👁 9 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सन्त शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी सामाजिक समरसता अभियान के रुप में मना रही है और प्रदेश भर में जगह-जगह कलश यात्रा निकाली जा रही हैं।
जनपद हापुड़ में कलश यात्रा के संयोजक भाजपा के जिला मंत्री नवीन तोमर सिर पर कलश धारण करके जनपद में पहुंचे और भाजपा जिलाध्यक्ष कविता माधरे ने कलश गृहण किया। फूल मालाओं से सुसज्जित रथ में भाजपा जिलाध्यक्ष ने सन्त रविदास के चित्र के समक्ष स्थापित कर दिया। कलश यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कविता माधरे, सिम्भावली ब्लाक प्रमुख ममता तेवतिया, अलका निम, भूतपूर्व विधायक कमल मलिक आदि उपस्थित थे।




















