
👁 17 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के देहपा रोड पर स्थित महादेव मंदिर के सामने बने शनि देव नवग्रह मंदिर परिसर के हनुमान मंदिर से अज्ञात चोरों ने दान पात्र चोरी कर लिया और फरार हो गए। दान पात्र में करीब ₹5000 की नकदी होने की बात सामने आई है। इस मामले का पता तब चला जब सोमवार को श्रद्धालु मंदिर पहुंचे।
मंदिर के पुजारी रविंद्र शर्मा ने बताया कि पूजा अर्चना के दौरान किसी समय अज्ञात चोर हनुमान मंदिर में रखा दान पात्र उठाकर ले गए। दान पात्र में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाई गई करीब ₹5000 की नकदी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे कैमरों को खंगाल रही है।




















