
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर पुलिस ने ग्राम सालेपुर में मजदूरी के 5,500 रुपए को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट और जानलेवा हमले की घटना में शामिल एक आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम सुलेमान पुत्र इलियास निवासी ग्राम सालेपुर थाना कपूरपुर जनपद हापुड़ है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आगे की जांच कर रही है।
कपूरपुर क्षेत्र के ग्राम सालेपुर में मजदूरी के 5,500/- को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। इस दौरान जानलेवा हमला भी किया गया। पुलिस ने तत्काल मुकदमा पंजीकृत किया और सोमवार को प्लास्टिक कचरा गोदाम के पास से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365





















