
भीम सिंह की हत्या के मामले में दो सगे भाई समेत चार आरोपी गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली पुलिस ने ग्राम अकबरपुर बुकलाना निवासी भीम सिंह की हत्या के मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल अवैध असलहा, डंडे बरामद किए हैं। पुलिस ने सत्येंद्र पुत्र प्रेम सिंह निवासी ग्राम विरसिहपुर सिंभावली, पप्पू उर्फ सोबीर पुत्र आजाद निवासी ग्राम धनपुरा सिंभावली तथा दो सगे भाई नेमपाल व ब्रह्मपाल पुत्रगण जयपाल निवासीगण अकबरपुर बुकलाना को गिरफ्तार किया है।
आपको बता दें कि जनपद हापुड़ के सिंभावली पुलिस ने ग्राम अकबरपुर बुकलाना में घर में घुसकर हुई मारपीट और भीम सिंह की पीट-पीट कर हत्या के मामले में कार्रवाई करते हुए कार्रवाई की। इसके बाद पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत चार आरोपियों को गंगा एक्सप्रेसवे पुल के नीचे से सोमवार को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्ज से पुलिस ने एक तमंचा मय एक जिंदा व एक खोखा कारतूस, दो डंडे व एक पैनी बरामद की है।
अनंतम ग्रीन्स हापुड़ का पहला रिजॉर्ट लिविंग, बुक करें अपना प्लॉट: 9557283854





















