
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर एक विवाहिता ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसका अतिरिक्त दहेज की मांग के लिए मानसिक व शारीरिक शोषण किया। साथ ही जान से मारने का प्रयास भी किया है। महिला का उपचार चल रहा है जिसने कार्रवाई की मांग उठाई है।
पिलखुवा के गांव मीरापुर की रहने वाली दीपिका ने सोमवार को पिलखुवा थाने में तहरी देकर बताया कि उसकी शादी 1 दिसंबर 2021 को किठौर के सोल्दा के रहने वाले युवक के साथ हुई थी। शादी में उसके परिजनों ने करीब 20 लाख रुपए खर्च किए थे लेकिन ससुराल पक्ष के लोग लगातार अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी ना होने पर ससुराल पक्ष के लोग उसका उत्पीड़न करते। मामला रविवार की शाम का है जब महिला का पति और ससुर ने दहेज की मांग की और जान से मारने की नीयत से महिला पर हमला कर दिया। आरोप है कि पीड़िता को छत से नीचे फेंक दिया जिससे उसके शरीर पर गंभीर चोट के निशान हैं। महिला को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया जिसने सोमवार को थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
ईंट नहीं बल्कि पूरा घर आरसीसी का, अभी बुक करें अपार्टमेंट: 9557396447





















