
पैंशनर्स की योजनाओं को लागू कराने की मांग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): वरिष्ठ नागरिक पैंशनर्स सेवा संस्थान के शिष्ट मंडल ने सुन्दर कुमार आर्य जिलाध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक पैंशनर्स सेवा संस्थान और नरेंद्र कुमार शर्मा जिला महासचिव पुलिस पैंशनर्स कल्याण संस्था के संयुक्त नेतृत्व में आशीष सक्सेना जिला अग्रणी मुख्य प्रबंधक को ज्ञापन देकर SBI की Comprehensive Pension Plan की भांति बाकी बैंकों में पैंशनर्स हेतु संचालित योजनाओं की जानकारी प्रदान कराने और लागू कराने के लिए बैंक शाखाओं में फ्लैक्सी लगाकर लाभान्वित कराने की मांग की, जिला अग्रणी मुख्य प्रबंधक ने वरिष्ठ नागरिक पैंशनर्स सेवा संस्थान की मांग पर बैंकों में पैंशनर्स हेतु संचालित योजनाओं को जानकारी और लाभान्वित कराने का आश्वासन दिया। ज्ञापन के समय महेंद्र कुमार जिला कोषाध्यक्ष, रविन्द्र कुमार गुप्ता संरक्षक, सुभाष चन्द्र और प्रवेश भटनागर उपस्थित रहे।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216





















