
पिलखुवा: निर्माणाधीन मकान में चोरी कर रहे दो दबोचे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पिलखुवा। नगर के इस्कॉन मंदिर के पीछे नई प्लॉटिंग में निर्माणाधीन मकान में चोरी का प्रयास कर रहे दो संदिग्धों को लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। एक आरोपी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। खेड़ा निवासी अरुण के अनुसार रेलवे फाटक के पास सुख सागर के सामने स्थित नई प्लॉटिंग में उनका निर्माणाधीन मकान है। रविवार रात दो युवक वहां रखे जनरेटर और अन्य सामान चोरी करने पहुंचे। आहट होने पर लोगों ने बाहर खड़े एक आरोपी को पकड़ लिया और इसके बाद निर्माणाधीन मकान के भीतर चोरी कर रहे दूसरे आरोपी को भी दबोच लिया। वायरल वीडियो में चोर चोरी की बात कबूल कर रहा है। सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069





















