
श्री शिव महापुराण कथा से पूर्व कलश यात्रा
हापुड सीमन (EHAPURNEWS.COM):पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर के नक्का कुआँ शिव मंदिर पर कथा आरम्भ होने से पूर्व रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
गढ़मुक्तेश्वर में श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ श्रावण मास के पावन अवसर पर नक्का कुआँ शिव मंदिर, गढ़मुक्तेश्वर में दिनांक 2 अगस्त 2026 से 10 अगस्त 2026 तक आयोजित होने वाली श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ प्रथम दिवस अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। प्रथम दिवस की कथा में भगवान शिव की महिमा, शिव महापुराण का महत्व, श्रावण मास का आध्यात्मिक संदेश, शिवभक्ति का फल तथा कथा श्रवण की महिमा का विस्तृत वर्णन किया गया। मान्यता है कि श्रद्धापूर्वक शिव महापुराण का श्रवण करने से पापों का नाश होता है, जीवन में सुख-शांति, समृद्धि एवं भगवान भोलेनाथ की कृपा प्राप्त होती है। कथा समय: प्रतिदिन सायं 2:00 बजे से 6:00 बजे तक। समस्त शिवभक्तों एवं क्षेत्रवासियों से विनम्र अनुरोध है कि अपने परिवार सहित उपस्थित होकर भगवान शिव की अमृतमयी कथा का श्रवण करें तथा धर्मलाभ प्राप्त करें। संगीतमय कथा संगतकार ऋषभ सिंह, कृष्णा मिश्रा तथा रामदास और कथा व्यास: परम पूज्य श्री सुरेश दत्त जी महाराज के साथ प्रथम दिवस की कथा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788





















