
👁 7 views Views
प्रतिबंध के बावजूद गंगा में हो रहा मोटर बोट का संचालन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में गंगा उफान पर है। ऐसे में गंगा में नाव के संचालन पर रोक लगी है। इसके बावजूद भी कुछ नाविक अवैध रूप से मोटर बोट का संचालन कर रहे हैं। जिसकी वजह से कानून व्यवस्था पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। साथ ही श्रद्धालुओं की जान पर भी खतरा मंडरा रहा है।
रविवार की दोपहर सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो में देखा जा सकता है कि अस्थाई प्रतिबंध के बावजूद भी मोटर बोट संचालित हो रही है। नाविकों द्वारा नाव का संचालन कराया जा रहा है जिसकी वजह से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। मौके की वीडियो वायरल हो रही है।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651





















