
👁 11 views Views
बिजली के खम्भों से तार चोरी, पुलिस जांच में जुटी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव मानक चौक में चोरों ने बिजली के तार चोरी कर लिए और फरार हो गए। शुक्रवार की रात मानक चौक से दौताई की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते के पास चोर जंगल में पहुंचे और करीब 20 खम्भों से तार काट कर चोर फरार हो गए। किसान राजेश कुमार का कहना है कि इस लाइन पर पहले भी चोर वारदात कर चुके हैं। ऊर्जा निगम के जूनियर इंजीनियर संजय कुमार ने चोरी के संबंध में कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264




















