
👁 11 views Views
टोलकर्मियों से बहस होने पर किसान नेताओं ने किया प्रदर्शन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में स्थित छिजारसी टोल प्लाजा पर किसान नेताओं की टोल कर्मियों से बहस हो गई। इसके बाद किसान नेता धरने प्रदर्शन पर बैठ गए। किसान नेता जीते चौहान अन्य कार्यकर्ताओं, सदस्यों व पदाधिकारी के साथ टोल प्लाजा पर पहुंचे जिन्होंने जमकर नारेबाजी की।
छिजारसी टोल पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब किसान नेताओं ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान टोल कर्मियों ने किसान नेताओं को समझाने का प्रयास किया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने प्रदर्शनकारी किसान नेताओं को समझाया।
ईंट नहीं बल्कि पूरा घर आरसीसी का, अभी बुक करें अपार्टमेंट: 9557396447























