
पति ने पत्नी की फर्जी फेसबुक आईडी बना फोटो एडिट कर किए पोस्ट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर पुलिस ने एक महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि महिला को बदनाम करने के लिए उसके पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने इंटरनेट मीडिया का सहारा लिया। फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उसकी पत्नी को बदनाम किया। व्हाट्सएप से ज़रिए लिए गए चित्रों को एडिट कर फर्जी फेसबुक आईडी पर पोस्ट कर दिया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हाफिजपुर में क्षेत्र के गांव के रहने वाली युवती ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी 25 नवंबर 2016 को जनपद मेरठ के थाना पल्लवपुरम फेज 2 क्षेत्र के गांव सोफीपुर के छोटू उर्फ अर्जुन के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट करते थे। 2019 में मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता का आरोप है कि पति छोटू उर्फ अर्जुन तथा उसके जेठ और देवर राजू उर्फ राज ने दो फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उसके पुराने फोटो और व्हाट्सएप से प्राप्त तस्वीरों को आपत्तिजनक तरीके से एडिट कर इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट करना शुरू कर दिया। 18 जुलाई की शाम उसके पति ने मोबाइल पर कॉल करके अश्लील बातें की और गाली गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने इंटरनेट मीडिया पर बदनाम करने की धमकी दी। महिला का आरोप है कि पति ने फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उसे बदनाम किया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480























