
हापुड़: न्यायालय परिसर एवं पीठासीन अधिकारी के चेंबर की वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने न्यायालय मुख्य न्यायायिक मजिस्ट्रेट हापुड़ के न्यायालय कक्ष, आंतरिक परिसर और पीठासीन अधिकारी के प्रतिबंधित चेंबर में प्रवेश कर अनाधिकृत रूप से वीडियोग्राफी कर उसे भ्रामक टैगलाइन के साथ इंस्टाग्राम पर प्रसारित करने के मामले में कोर्ट के पेशकार अरुण कुमार की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने इंस्टाग्राम अकाउंट विजय डोगर के संचालक और दो अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकद्दमा पंजीकृत किया है।
आपको बता दें कि प्रतिबंध के बावजूद वीडियोग्राफी की गई और भ्रामक टैगलाइन के साथ उसे इंस्टाग्राम पर प्रसारित किया गया जिससे न्यायालय की गरिमा को ठेस पहुंची है। साथ ही गोपनीयता भी भंग हुई है।अनधिकृत रूप से वीडियोग्राफी कर उसे जगह-जगह अपलोड करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। विजय डोगर इंस्टाग्राम हैंडल के संचालक द्वारा की गई इस करतूत से न्यायालय की कार्य प्रणाली, गोपनीयता, अभिलेख की संवेदनशीलता प्रभावित हुई है। वीडियो जैसे ही वायरल हुआ तो तुरंत न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय के पेशकार अरुण कुमार ने तत्काल तहरीर दी जिसके बाद पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788




















