
👁 14 views Views
गढ़: दबंगों ने दुकान में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ की
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में दबंगों ने दुकान में घुसकर दुकानदार पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि दुकानदार को लाठी-डंडों से पीटा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शनिवार को सूचना मिली कि जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में दबंगों ने दुकान में घुसकर दुकानदार पर हमला कर दिया। साथ ही वहां रखा सामान भी तोड़ दिया। इस दौरान दबंगों ने जमकर तांडव मचाया जिससे हड़कंप मचा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559




















