
👁 10 views Views
पद्मावत व अयोध्या एक्सप्रेस का अतिरिक्त कोच के साथ होगा संचालन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने पद्मावत और अयोध्या एक्सप्रेस को अतिरिक्त कोच के साथ चलाने का फैसला लिया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि पद्मावत एक्सप्रेस अप 30 और 31 जुलाई व डाउन का दो व 3 अगस्त को एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच के साथ संचालन होगा। वहीं अयोध्या एक्सप्रेस अप में एक व 2 अगस्त और दो अगस्त और डाउन में 31 जुलाई और 1 अगस्त को एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगेगा जिससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264



















