
एस.ए. इंटरनेशनल स्कूल में कारगिल दिवस, गुरु पूर्णिमा एवं विश्व बाघ दिवस कार्यक्रम का आयोजन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड निजामपुर बाईपास के पास स्थित एस ए इंटरनेशनल स्कूल में कारगिल विजय दिवस, गुरु पूर्णिमा तथा विश्व बाघ दिवस बड़े उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम के प्रथम दिन विद्यालय की उप प्रधानाचार्या रुक्मणी चौधरी ने सबसे पहले कारगिल युद्ध में अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों के बारे में विद्यार्थियों को परिचित कराया। साथ ही डांस टीचर पारुल द्वारा ऑपरेशन सिंदूर से संबंधित सुंदर नाट्य प्रस्तुति की गई।
इसके बाद गुरु पूर्णिमा के अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका शिवानी त्यागी ने गुरु पूर्णिमा के महत्व से बच्चों को परिचित कराया। अंत में विश्व बाघ दिवस के अवसर विद्यालय की उप प्रधानचार्या रुक्मणी चौधरी ने विश्व बाघ दिवस पर बाघों के संरक्षण एवं वन्यजीवों की सुरक्षा के महत्व पर चर्चा की गई।
पीपीटी के माध्यम से उनको टाइगर से संबंधित सभी जानकारियां दी गई। सभी विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता तथा प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के प्रति जागरूक किया गया। स्लोगन के माध्यम से सभी ने बाघों और प्रकृति की रक्षा का संकल्प लिया। यह आयोजन सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक, ज्ञानवर्धक और यादगार रहा।
इस अवसर पर विद्यालय की डायरेक्टर जय श्री सिंह तोमर ने कहा कि” सभी विद्यार्थियों देश एवं गुरुओं का सम्मान करें वह अपने उज्जवल भविष्य का निर्माण करें। साथ ही पर्यावरण संरक्षण में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य शमी पुंडीर ने कहा कि” सभी विद्यार्थी राष्ट्र सम्मान, गुरु सम्मान एवं प्रकृति संरक्षण जैसे मूल्यों को अपने जीवन में अपने में अपनाएं एवं जागरूक बने।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com























