
गोवंशों की सुरक्षा हेतु सौंपा ज्ञापन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय गोरक्षा परिषद ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और बलवापुर मार्ग पर गोवंश की सुरक्षा की मांगों के समर्थन में संगठन ने एक ज्ञापन एडीएम को सोपा।
भारतीय गौरक्षा परिषद के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां उन्होंने बताया कि कुछ वाहन टोल टैक्स बचाने के कारण बलवापुर मार्ग से गुजरते हैं। ऐसे में गोवंश व ग्रामीण हादसे की चपेट में आ जाते हैं। ऐसे में टोल बचाने के चक्कर में बलवापुर मार्ग से जाने वाले भारी वाहनों को रोका जाए जिससे होने वाले हादसे को रोका जा सके। इस दौरान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मोहित चौधरी, नवीन राना, सचिन, सुनील, अशोक, संदीप, केशव, पवन, ललित आदि उपस्थित रहे जिन्होंने प्रदर्शन किया।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480























