
अवैध असलहा तानकर धमकाने के मामले में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात पुलिस ने एक व्यक्ति पर अवैध असलहा तानने के मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने अब्दुल कादिर पुत्र जाकिर अली निवासी ग्राम सलाई की तहरीर पर खालिद निवासी ग्राम सलाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
अब्दुल कादिर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 29 जुलाई की सुबह करीब 11:00 बजे वह नाई की दुकान पर बाल कटवा रहे थे। तभी उनके मोबाइल पर खालिद का फोन आया जिसने उन्हें धमकी दी। करीब 10-15 मिनट में खालिद अपनी स्कूटी पर सवार होकर मुस्कान कॉलोनी में स्थित नाई की दुकान पर पहुंच गया। दुकान के बाहर पीड़ित के साथ गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने अवैध असलहा निकाल लिया और जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गया जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264























