
बर्गर खाने से पांच लोग बीमार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गांव धनोरा में जंक फूड की दुकान से बर्गर खाने से एक परिवार के चार और एक अन्य दोस्त की फूड प्वाइजनिंग और डायरिया की समस्या के चलते तबीयत खराब हो गई। बताया गया है कि बच्चों की सेहत में अभी सुधार नहीं है।
आपको बता दे की शनिवार की रात गांव सूदना निवासी दीपू और धनोरा निवासी दोस्त विनीत ने धनोरा गांव के बाहर स्थित एक फास्ट फूड की दुकान से बर्गर लेकर खाया था, जबकि कुछ बर्गर घर ले गए। जहां उनके भतीजे कार्तिक और विराज तथा भाभी रीना ने बर्गर खाया। बर्गर खाने के कुछ देर बाद ही सभी के पेट में दर्द होने लगा इसके बाद उनको उल्टी दस्त होने से हालत बिगड़ गई। परिजनों ने रात में ही रीना, कार्तिक और विराज को हापुड़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वही दीपू को भी रात में उपचार लेना पड़ा। वही विनीत की हालत भी खराब होने से उसे मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। हापुड़ सीएचसी के फिजिशियन डॉक्टर अशरफ अली ने बताया कि बरसात के मौसम में फास्ट फूड, जंक फूड का सेवन शरीर के लिए घातक है इस मौसम में खाद्य सामग्री जल्दी दूषित होती है इसलिए घर पर बना ताजा खाना ही खाए।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264























