
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र में स्थित ई-स्क्रैप रीसाइकलिंग फर्म पर मंगलवार को जीएसटी विभाग की एसआईबी ने छापामार कार्रवाई की जहां टीम ने जांच की तो स्टॉक में अंतर मिला। इस दौरान 2.44 करोड़ रुपए का अंतर पाया गया जिसके बाद टीम ने 80 लाख रुपए विभाग के खाते में जमा कराए। इस कार्रवाई के दौरान हड़कंप मचा रहा।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को जीएसटी की एसआईबी की दो टीमें धौलाना की औद्योगिक क्षेत्र में स्थित सोरजा रीसाइकलिंग प्राइवेट लिमिटेड फर्म पर पहुंची जो केंद्रीय अधिकार में पंजीकृत है। फर्म स्क्रैप की रीसाइकलिंग का कार्य करते हुए कॉपर, एल्यूमिनियम और प्लास्टिक स्क्रैप की बिक्री करती है। SIB के संयुक्त आयुक्त अजय प्रताप सिंह के निर्देश पर उपयुक्त विमल कुमार दुबे, सहायक आयुक्त विपिन शुक्ला, राज्य कर अधिकारी सतीश कुमार तिवारी और स्वतंत्र सिंह ने दो टीमें बनाकर एक साथ दोनों स्थानों पर जांच की। कारोबार के अनुपात में फर्म संचालक बहुत कम कर जमा कर रहा था। साथ ही ऐसी फर्मों से कारोबार किया गया जो बोगस फर्म है। जांच के दौरान टीम को फर्म के दस्तावेज और स्टॉक में 2.44 करोड रुपए का अंतर मिला और बिना किसी उचित कारण के 4.61 करोड रुपए के इबे-बिल भी निरस्त कर रखे थे। वहीं टीम ने करीब 80 लाख रुपए विभाग के खाते में जमा कराए। जांच में पता चला कि फर्म ने 11 करोड़ की फर्जी आईटीसी का दावा किया है। मामले की जांच जारी है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069























