
पांच परिवारों को बिखरने से बचाया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के एसपी द्वारा गठित कमेटी, परिवार परामर्श केंद्र के काउंसलर्स के द्वारा एक बार फिर कई परिवारों को टूटने से बचाया। सभी काउंसलर्स ने पिछले सप्ताह और इस हफ्ते लगभग पांच समझौते कराए। सभी काउंसलर्स ने कहा कि, कोशिश रहती है की परिवार टूटने से बचे। पति-पत्नी जल्दी से अपना झगड़ा समाप्त करने के लिए तैयार नहीं होते हैं। कई कई बार उनको बुलाया जाता है, समझाया जाता है और उसके बाद दोनों पति-पत्नी का आपसी समझौता कराया जाता है। सभी काउंसलर्स को बहुत खुशी होती है कि उनके द्वारा घर परिवार के झगड़ों का निपटारा किया जा रहा है। परिवार परामर्श समिति के काउंसलर्स जयवीर सिंह मुशर्रफ चौधरी इन्दू मित्तल अनीता चौधरी और अलका निम ने बताया कि वह अभी तक दर्जनों परिवारों को बिछड़ने से बचा चुके हैं।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480























