
👁 62 views Views
छह घंटे से हापुड़ के कई इलाकों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के कई इलाकों में मंगलवार की सुबह फाल्ट होने के कारण कई इलाकों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। हापुड़ के जवाहर गंज, आर्य नगर, गोल मार्केट, गांधीगंज सत्तीवाडा आदि इलाकों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित होने से लोग बिलबिल उठे जो गर्मी के कारण बेहाल हो गए। कई घरों के तो इनवर्टर तक बोल गए। बता दें कि मंगलवार की सुबह करीब 10:30 से 11 के बीच में बिजली गुल हो गई जो शाम 5:00 बजे तक सुचारू नहीं हो सकी। फाल्ट के कारण कई इलाके की विद्युत आपूर्ति प्रभावित है।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.Contact us on : 7037494586























