
👁 9 views Views
एसीएमओ व डीपीएम ने धौलाना सीएचसी का निरीक्षण किया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवीन रुहेला, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉक्टर सतीश कुमार ने मंगलवार को धौलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर का निरीक्षण किया। साथ ही निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की और गुणवत्ता की जानकारी ली।
अधिकारियों ने अस्पताल के औषधि कक्ष का भी निरीक्षण किया और मरीजों को दी जा रही दवाइयां की गुणवत्ता के साथ-साथ रखरखाव को परखा। इस दौरान डॉक्टर अनिल, डॉक्टर प्रवीण कुमार गुप्ता, डॉक्टर राजेश भी उपस्थित रहे।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010






















