
वेयरहाउस में घुसे बदमाशों ने कर्मचारियों पर किया हमला
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने रिलायंस रोड पर भोवापुर के पास स्थित वेयरहाउस में घुसपैठ करने कर्मचारियों पर जानलेवा हमला करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। गोपीनाथ पुत्र श्रीनिवास निवासी तेलंगाना की तहरीर पर यह मुकदमा दर्ज किया है। आपको बता दें कि गोपीनाथ वेयरहाउस में मैनेजर के पद पर तैनात है।
गोपीनाथ ने बताया कि वह फिलहाल गाजियाबाद में रहते हैं। मामला 24 जुलाई की रात लगभग 12:00 बजे के आसपास का है जब पांच अज्ञात व्यक्ति वेयरहाउस में घुस गए जहां उन्होंने बाउंड्री फांदकर भीतर प्रवेश किया और कर्मचारी दिलशाद व भास्कर पर आरोपियों ने हमला कर दिया। इस दौरान भास्कर किसी तरह से बच निकला। दिलशाद के सिर और छाती पर गंभीर चोट आई है जिसे अस्पताल भर्ती कराया गया। वहीं सुरक्षाकर्मी जब तक मौके पर पहुंचे तो आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहे। पीड़ित पक्ष ने मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस की जांच जारी है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068























